बीजेपी का संदेश, मोदी और अमित शाह से पहले माफी मांगे उद्धव ठाकरे
(DELHI, India) सूत्रों का कहना है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व शिवसेना के चीफ उद्धव ठाकरे से माफी की मांग कर रहा है, बीजेपी का कहना है कि उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपने आपत्तिजनक बयान के लिए माफी मांगे, एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक एक केंद्रीय मंत्री का कहना है, "बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन ज़रूरी है, लेकिन हम मोदी और अमित शाह के खिलाफ हुई बयानबाज़ी से नाखुश हैं, हम चाहते हैं कि वे माफी मांगे." आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान उद्धव ठाकरे ने एक चुनावी रैली में कहा था कि बीजेपी के स्टार कैंपेनर अफजल खान की सेना की तरह हैं, उद्धव ने कहा था, "वे क्या कर रहे हैं? पहले मोदी प्रचार के लिए आए, फिर वोट की खातिर पूरी कैबिनेट आई, ये अफजल खान की सेना की तरह हैं, ये महाराष्ट्र को पराजित करना चाहते हैं." इसके साथ ही सामना के संपादकीय से भी बीजेपी नेतृत्व नाराज़ है जिसमें लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर टिप्पणी करते हुए नरेंद्र मोदी के पिता तक पर टिप्पणी की गई थी, सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने शिवसेना से कहा कि वे निजी या सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे, तभी उनकी पार्टी को कैबिनेट में जगह दी जाएगी.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।