संघ की टिप्पणी पर आजम खां ने गृहमंत्री को दोबारा खत भेजा
(BakshiKaTalab**, Lucknow) उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारी मंडल द्वारा इस्लाम धर्म को कथित तौर पर एक पंथ मात्र बताये जाने और भारत में रहने वाले सभी लोगों के हिन्दू होने की टिप्पणियों के सिलसिले में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को आज दोबारा पत्र लिखा. उन्होंने उनसे इस मामले को गंभीरता से लेने की गुजारिश की. खां ने गृह मंत्री को इससे पहले गत 21 अक्तूबर को पत्र लिखा था लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिलने पर कल दोबारा खत भेजा है.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।