दिल्ली के उप राज्यपाल बीजेपी के लिए पिछले दरवाजे की सरकार चला रहे हैं: केजरीवाल
(DELHI, India) ‘आप’ के समन्वयक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया ‘हम मांग करते हैं कि उप राज्यपाल को आज सर्वदलीय बैठक बुलाना चाहिए, शाम तक अंतिम निर्णय लेना चाहिए तथा उस बारे में कल अदालत को अवगत कराना चाहिए।’ राष्ट्रीय राजधानी में ‘आप’ फिर से चुनाव कराने की मांग कर रही है और उसने उप राज्यपाल पर भाजपा का ‘पक्ष लेने’ का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उप राज्यपाल भाजपा से मिले हुए हैं, वह भाजपा के लिए पिछले दरवाजे की सरकार चला रहे हैं तथा भारत के संविधान की रक्षा करने के बजाय भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।’ आप नेता ने कहा ‘हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है और यहां जनता की सरकार और निर्वाचित सरकार होनी चाहिए तथा उप राज्यपाल को निर्वाचित सरकार बनाने के लिए अपनी ओर से बेहतर प्रयास करना चाहिए। भाजपा के निर्देश पर वह लगातार देर कर रहे हैं।’ साथ ही आप के राष्ट्रीय समन्वयक ने उप राज्यपाल पर राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक गतिरोध दूर करने के लिए पिछले आठ माह के दौरान कुछ भी नहीं करने का आरोप भी लगाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।