नई हरियाणा सरकार टीम के रूप में काम करेगी : खट्टर
(HARYANA, India) उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की उनकी सरकार से उंची उम्मीदें हैं और उनका कल्याण सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। उससे पहले खट्टर ने औपचारिक रूप से चार मंत्रियों को शामिल किया जिन्होंने यहां हरियाणा सिविल सचिवालय में उनकी उपस्थिति में अपने अपने विभागों का कार्यभार संभाला। खट्टर शिक्षा एवं परिवहन मंत्री रामविलास शर्मा, कृषि एवं विकास तथा पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, लोकनिर्माण (भवनें एवं सड़कें) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री राव नरबीर सिंह तथा वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के कार्यालय गए और जब उन्होंने अपने अपने विभागों का कार्यभार संभाला तब वह मौजूद रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।