केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने की हाजीपुर में छठ घाटों की सफाई
(BIHAR, India) हाजीपुर में केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने छठ घाटों पर अपने समर्थकों के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान मंत्री अपने समर्थकों के साथ घाट पर फैले गंदगी को खुद कुदाल लेकर साफ किया और फिर उसे टोकरी में उठाकर नगर निगम के गाड़ी में रखा। कुशवाहा ने लोगों को स्वछता अभियान से जुटने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपने विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मंशा सिर्फ मीडिया में छपने और दिखाने की नही बल्कि स्वछता अभियान को वास्तविक रूप देने और जिम्मेवारी से कार्य किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।