(Aurai, Muzaffarpur)
छठ पूजा के दौरान जिले में बड़े नक्सली घटना को अंजाम देने की नक्सलियों की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया। एसएसबी, एसटीएफ और जिला पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मीनपुर और हथौड़ी थाना क्षेत्र में छापामारी कर भाकपा माओवादी संगठन के तिरहुत सब जोनल कमांडर गणेश पासवान उर्फ गौतम सहित चार हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 15 डेटोनेटर, दो जेलेटिंग वायर, दो अग्नेयास्त्र व पांच जिन्दा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सलियों ने स्वीकार किया है कि छठ के दौरान बड़े नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना थी। छापामारी में शामिल जिला पुलिस, एसटीएफ और एसएसबी के पदाधिकारियों और जवानों को एसएसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।