चित्तौड़गढ़ परिवहन विभाग की गंभीर अनियमितता आई सामने
(Arnod, Chittaurgarh) चितौड़गढ़ परिवहन विभाग में अनियमिताएं कोई नई बात नहीं है। समय-समय पर अनियमिताएं सामने आती रहती है। कुछ ऐसा ही मामला चित्तौड़गढ़ परिवहन विभाग का सामने आया है। जिसमें विभाग ने ऐसी बस का रजिस्ट्रेशन और फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिया जो अभी तक कम्पलिट ही नहीं हुई है जिसकी बॉडी निम्बाहेड़ा के गैराज में तैयार हो रही है। चित्तौड़गढ़ परिवहन विभाग के अधिकारी ने लगभग डेढ माह पहले ही जब बस का मात्र चैचिस ही था बस को सड़क पर सेवा देने के लिए रजिस्ट्रेशन ही नहीं बल्कि फिटनेस तक का सर्टिफिकेट दे दिया और दिया भी ऐसे व्यक्ति को जो कि इस प्रदेश का ही नहीं मध्य प्रदेश का निवासी है। माना जा रहा है कि परिवहन अधिकारी ने सारे नियमों को ताक पर रखकर यह काम किया है और ऐसा किसे फायदा पहुचाने के लिए किया ये जांच का विषय है। जबकि नियम यह है की बस पूरी तरह से सेवा में आने की कण्डीशन में परिवहन कार्यालय लाई जाती है और वहां पर उसकी जांच पड़ताल की जाती है कि वह सड़क पर चलने लायक है भी या नहीं। पर परिवहन विभाग की समझदारी यह देखने को मिली की उन्होंने गैराज में ही यह सभी प्रक्रिया पूरी कर दी। अब देखना यह है कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ विभाग क्या कार्रवाई करता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।