काला हिरण शिकार मामले में नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे दूसर दिन भी हुईं जोधपुर कोर्ट में पेश
(Bhopalgarh, Jodhpur) बॉलीवुड स्टार सलमान खान के खिलाफ काले हिरणों के शिकार के मामले की आज जोधपुर में सुनवाई हुई। इसमें सह आरोपी अभिनेत्रियां नीलम, सोनाली बेन्द्रे और तब्बू दूसरे दिन भी कोर्ट में पेश हुई। कोर्ट में जैसे ही गवाह ने अभिनेत्रियां नीलम, सोनाली बेन्द्रे और तब्बू की पहचान की तो तीनों के आँख से आंसू आ गए। तीनों ने एक जैसे सफेद सलवार-कुर्ता पहने हुए थे। कोर्ट में गवाह शेराराम और मांगीलाल बयान के लिए हाजिर हुआ था। उसने तीनों अभिनेत्रियों को साफ पहचाना और कहा कि कांकाणी गांव में शिकार के समय ये युवतियां सलमान खान के साथ जिप्सी में मौजूद थीं। गवाह मांगी लाल ने आज जैसे ही अभिनेत्रियां लीलम, सोनाली बेन्द्र और तब्बू को पहचाना। तीनों अभिनेत्रियां को आँख से आंसू आ गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।