फिर मिलेगी सस्ते पेट्रोल और डीजल की सौगात
(India)
आम जनता के लिए नरेंद्र मोदी सरकार राहत की खबर दे सकती हैं। सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब 2.50 रुपये की कमी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि ऐसा झारखंड और जम्मू कश्मीर में चुनाव के मद्देनजर किया जा सकता है। अगस्त से यह छठी बार है जब पेट्रोल के दाम कम होंगे वहीं डीजल के डीरेगुलेट किए जाने के बाद पहली बार इसके मूल्य में कमी आएगी। अक्टूबर 18 को हुई कैबिनेट की बैठक में डीजल के दाम में 3 रूपए 37 पैसे प्रति लीटर की कमी करते हुए इसे डीरेगुलेट करने का निर्णय लिया गया था। वहीं पेट्रोल को यूपीए सरकार ने ही डीरेगुलेट कर दिया था। पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की घोषणा कुछ दिनों में की जा सकती है। बताया जा रहा कि ऐसा अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आ रही लगातार कमी की वजह से किया जा रहा है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।