काला धन मामले में केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में लिस्ट सौंपे जाने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी इस मामले में एनडीए सरकार को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसे लेकर आप नेता संजय सिंह ने मोदी सरकार को यूपीए 3 सरकार बताते हुए इसे आम जनता के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि जनता अपने खाते में 15 लाख रुपए आने का इंतजार कर रही है। वही कई अन्य नेताओं में किसी ने इसे लेकर केंद्र सरकार की सराहना की तो किसी ने इसका श्रेय सुप्रीम कोर्ट को दिया और केंद्र को आड़े हाथ लिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।