श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 190 किलोमीटर दूर स्थित हल्दुमुल्ला गांव में भारी बारिश के बाद बुधवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। इलाके में अधिकतर भारतीय मूल के तमिल रहते हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री महिन्दा अमरावीरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूरे के पूरे गांव के ही दब जाने केकारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रभावित इलाकों में अधिकतर भारतीय मूल के तमिलों को तत्कालीन ब्रिटिश शासन के तहत रबड़ और कॉफी की खेती के लिए सस्ते श्रमिकों के रूप में यहां बसाया गया था। अंधेरे और खराब मौसम के कारण हमने बचाव अभियान रोक दिया है। आगे और भी भूस्खलन होने की आशंका है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि अभी तक 10 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, जबकि लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं। इस भूस्खलन में गांव के 150 घर मलबे के नीचे दब गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।