(DELHI, India)
बीरभूम जिले के मकरा जाने के लिए पार्टी की तीन सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने उनसे आगे न बढ़ने के लिए कहा है क्योंकि वहां निषेधाज्ञा लागू है, लेकिन वे अपनी योजना नहीं बदलेंगे । नकवी ने कहा कि जब हमें इस बारे में सूचित किया गया तो हमने अपने कार्यक्रम पर आगे बढ़ने का फैसला किया और यदि हमें गिरफ्तार किया गया तो हमें इसका डर नहीं है ।’ मकरा में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच गत सोमवार को हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई थी । क्षेत्र में सोमवार से निषेधाज्ञा लगी होने का हवाला देते हुए कल भाजपा, कांग्रेस और माकपा की टीमों को गांव में घुसने से रोक दिया गया था । नकवी ने राज्य सरकार से कहा कि वह राष्ट्र विरोधी ताकतों से मजबूती से निपटे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘तृणमूल कांग्रेस सरकार आतंकवादियों और माफिया का पर्यायवाची है और वह राष्ट्रविरोधी ताकतों को आतंकी गतिविधियों के लिए बंगाल की जमीन का इस्तेमाल करने दे रही है ।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।