जामा मस्जिद के इमाम बुखारी ने नवाज शरीफ को भेजा न्योता लेकिन PM मोदी को नहीं
(DELHI, India) बुखारी ने अपने बेटे की दस्तारबंदी रस्म के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बुलाया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं। बुखारी ने 19 साल के अपने छोटे बेटे शाबान बुखारी को अपना वारिस घोषित किया है। 22 नवंबर को दस्तारबंदी की रस्म के साथ उन्हें नायाब इमाम घोषित किया जाएगा। यह समारोह 22 नवंबर को दिल्ली में होने वाला है जिसमें देश-विदेश से हजारों धार्मिक गुरू पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी को न्यौता नहीं देने के सवाल पर बुखारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मुसलमानों के प्रतीकों का भी इस्तेमाल करने से कतराते हैं। उनके इस रवैये से मुसलमान उनसे नहीं जुड़ पाए हैं। मोदी को मुसलमानों में विश्वास जगाने के लिए आगे आना चाहिए। मुसलमानों में मोदी को प्रति अबतक विश्वास नहीं जागा है। नए इमाम की ताजपोशी के कार्यक्रम में बीजेपी के चार नेताओं गृह मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और राज्यसभा सांसद विजय गोयल को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अभिषेक मनु सिंघवी, एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव भी मेहमानों की लिस्ट में हैं। समारोह में कई मुल्कों के राजनयिक और दिग्गज सियासी हस्तियां शामिल होंगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।