ब्लैक मनी पर बोले अमर सिंह- 'पहले तय हो कालेधन की परिभाषा'
(DELHI, India) एक निजी समारोह में शामिल होने शहर पहुंचे सिंह ने जोधपुर हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे लिए काले धन का मतलब है कि जो धन अघोषित है या जिस पर कर नहीं दिया गया है। लेकिन जिंदल, बिड़ला आदि जैसे कई घराने हैं जिनके कारेाबार अन्य देशों में भी फैले हैं और उन्होंने अपना पैसा वहां बैंकों में जमा कर रखा है। उस धन को कालाधन कैसे कहा जा सकता है।’ उन्होंने कहा कि सबसे पहले काले धन को परिभाषित किया जाना चाहिए। अमर सिंह को सपा की मदद से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेजे जाने की अटकलें चल रहीं हैं जिन्हें सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से उनकी मुलाकात के बाद हवा मिली। हालांकि इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करते हुए उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा, ‘कौन जानता है कि कल क्या होने वाला है।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।