शशि थरूर ने इंदिरा गांधी की शहादत की अनदेखी के लिए मोदी पर निशाना साधा
(DELHI, India) शुक्रवार को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। थरूर ने ट्विटर पर लिखा, शर्मनाक है कि सरकार हमारी उन प्रधानमंत्री की शहादत को नजरअंदाज कर रही है, जिनकी उनके कार्यकाल में ही हत्या कर दी गई थी। 31 अक्तूबर भुला दिया गया। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के लिए 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित किया है। सरकारी घोषणा में इंदिरा गांधी का कोई जिक्र नहीं है हालांकि 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि भी है। इंदिरा गांधी की 1984 में उनके अंगरक्षको ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरकार ने यह भी तय किया है कि वह केवल महात्मा गांधी की जयंती और पुण्यतिथि से जुड़ेगी। अन्य दिवंगत नेताओं की जयंतियां, पुण्यतिथियां संबंधित न्यासों, दलों, सोसायटियों और समर्थकों द्वारा मनाई जा सकती है। उसने सरकारी बंगले को भी स्मारकों में नहीं बदलने का निर्णय लिया था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।