महागठबंधन को लेकर बंटी कांग्रेस,,,,,
(JHARKHAND, India) झारखंड में महागठबंधन को लेकर दिल्ली में जोर-आजमाईश जारी है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ दूसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं की बैठकों का दौर जारी रहा। इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी और झारखंड कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद समेत प्रदेश के कई नेता मौजूद रहे। फिलहाल सीटों को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, झामुमो ने बैठक के दौरान कांग्रेस के सामने एक फॉर्मूला पेश किया है। इस फॉर्मूले के मुताबिक, झामुमो ने अपने पास 35 सीटें रखी हैं, जबकि कांग्रेस 30 सीटें दी गई है। वहीं राजद और जदयू के लिए 11 सीटें छोड़ी गई हैं। अभी तक चारों दलों के बीच सहमति बनाने का प्रयास चल रहे है। गौरतलब है कि महागठबंधन पर बातचीत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार से ही दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत का दौर जारी है।वहीं दूसरी तरफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस का एक गुट प्रदेश में झामुमो से गठबंधन के सख्त खिलाफ है। इनमें सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, रामेश्वर उरांव, मणिशंकर समेत अन्य नेता शामिल हैं। इस सिलसिले में कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी और रामेश्वर उरांव मंगलवार को ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।