विदेशों में रखा कालाधन वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध: वैंकेया
(DELHI, India) नायडू ने आज यहां प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य में होने वाले नगर निकायों के चुनाव को लेकर आयोजित कार्यकर्ता संकल्प अधिवेशन का उदघाटन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का प्रयास है कि वह विदेशों बैंकों में रखा काला धन वापस लेकर आए। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी विदेशी बैंकों में काला धन रखने वालों के नाम बताने के लिये शोर मचा रहे हैं वे वास्तव में काला धन रखने वालों की मदद ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम काला धन वापस भी लायेंगे और लोगों के नाम भी उजागर करेंगे लेकिन इसका भी एक सिस्टम हैं क्योंकि पूर्ववर्ती सरकार ने इसको लेकर अनेक देशों के साथ संधि कर रखी थी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पास विदेशी बैंकों में काला धन रखने वालों के नाम पहले से ही थे लेकिन उन्होने न तो काला धन वापस लाने के कोई प्रयास किये और न ही उन नामों को उजागर किया। उन्होने यह भी कहा कि अभी नाम उजागर करने से कांग्रेस की ही नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।