पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया मोदी ने
(DELHI, India) मोदी ने ट्वीट किया, ‘ मैं देशवासियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करता हूं।’ गौरतलब है कि इंदिरा गांधी की आज के ही दिन 1984 में उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। मोदी ने सरदार पटेल को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ मैं सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। सरदार पटेल का जीवन अदम्य साहस, समर्पण और मातृभूमि की सेवा का सफर है। वह सही अर्थ में आधुनिक भारत के निर्माता थे।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।