(Arnod, Chittaurgarh)
चित्तौडगढ़ में भी निलोफर का असर दिखने लगा है गुरूवार शाम से ही आसमान में बादल छाए है और आज सुबह बूंदा बांदी हुई और सूर्य भगवान के दर्शन ही नहीं हुए। अचानक तापमान में आई गिरावट से मौसम में ठंडक का अहसास होने लगा है। जयपुर में भी आज सुबह से ही बादल छाए हुंए है,,प्रशासन की और से नीलोफर को देखते हुए प्रदेश में पूरी तैयारी कर ली गई है,,पोकरण सहित पूरे उपखण्ड क्षेत्र में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है और रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में लोग इसे नीलोफर का असर मानकर भयभीत नजर आ रहे है। दूसरी तरफ कई लोग इसे पश्चिमी विभोक्ष का असर बता रहे है। मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तापमान में हुई गिरावट के कारण सर्दी का असर भी बढने लगा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।