(BakshiKaTalab**, Lucknow)
राज्यसभा के लिए जिन 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, उसमें रामगोपाल यादव, रवि प्रकाश वर्मा, नीरज शेखर, चंद्रपाल यादव, तरीन फातिमा व जावेद अली खान शामिल हैं। उम्मीदवारों के नामों को दिल्ली में हुई सपा संसदीय बोर्ड की बैठक में तय किया गया और बैठक की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने की। गौर हो कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दस सीटों के लिए 20 नवंबर द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा बीते दिनों की थी। राज्यसभा की ये सीटें अगले महीने खाली हो रही हैं। इन दस सीटों में से फिलहाल छह सीटें बहुजन समाज पार्टी के पास हैं। 25 नवम्बर को सेवानिवृत हो रहे सदस्यों में समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह, सपा महासचिव राम गोपाल यादव, बसपा प्रमुख मायावती के करीबी सहयोगी ब्रजेश पाठक और भाजपा की कुसुम राय प्रमुख हैं। अगले महीने बसपा के छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि सपा के दो, भाजपा के एक और एक निर्दलीय सदस्य का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।