(DELHI, India)
बढ़ते साइबर अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए राजनाथ ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्रालय के अधिकारियों को प्रभावी रणनीति बनाने के आदेश दिए हैं। राजनाथ ने सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के 66वें पासिंग आउट परेड के दौरान शुक्रवार को यह बात कही। गृह मंत्री ने कहा कि 2013-14 के आंकड़े दिखाते हैं कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में साइबर अपराध प्रत्येक वर्ष 50 फीसदी की दर से बढ़ रहे हैं। अकादमी की निदेशक अरुणा बहुगुणा ने कहा कि अकादमी का मुख्य उद्देश्य आने वाले समय के पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित करना है, जो न सिर्फ नियमित कानून के पालन पर ध्यान देंगे बल्कि अधिकारविहीनों और संप्रदाय से जुड़े मामले में संवेदनशीलता से काम करेंगे। 143 प्रशिक्षु अधिकारियों ने 46 सप्ताह का अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इनमें 28 महिलाएं भी हैं। 2013 बैच में 15 विदेशी अधिकारी भी शामिल हैं, इनमें पांच नेपाली, छह भूटानी और चार मालदीव के नागरिक हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।