(MAHARASHTRA, India)
पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के तौर पर मनाई जा रही है। महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने दो किलोमीटर लंबी दौड़ का नेतृत्व किया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और रावसाहब दानवे ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। समारोह के शुरू होने से पहले राज्यपाल ने दौड़ के प्रतिभागियों को ‘राष्ट्रीय एकात्मता की शपथ’ दिलाई। दौड़ यहां स्थित एअर इंडिया भवन से शुरू हुई और मरीन ड्राइव स्थित पारसी जिमखाना के समीप खत्म हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।