(India)
कांग्रेस महासचिव बी के हरिप्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अब झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी । कांग्रेस ने राजद और जदयू के साथ मिलकर ही बिहार में भी विधानसभा उपचुनाव लड़े थे । 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए 25 नवम्बर से 20 दिसम्बर के बीच पांच चरणों में चुनाव होने हैं और चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है । हरिप्रसाद ने कहा कि कांग्रेस समान विचारधारा वाले कुछ और दलों को साथ लेने का प्रयास करेगी । ऐसी खबरें थी कि सीट बंटवारे को लेकर यह नौबत आयी । झामुमो जामताड़ा, घाटशीला और पाकुड़ सीट कांग्रेस को देने को तैयार नहीं थी। कांग्रेस ने 45 सीटों की मांग की थी और झामुमो से उसके कोटे की 36 सीटों में से ही दो अन्य दलों राजद और जदयू को भी सीटें देने को कहा था । करीब पांच महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा ने करीब 40 फीसदी वोट के साथ 14 में से 12 सीटें हासिल की थीं, जबकि कांग्रेस को महज 13.3 फीसदी और झामुमो को 12.1 फीसदी वोट मिले थे ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।