(India)
रोजमर्रा के सामान बनाने वाली प्रमुख कंपनी आईटीसी लिमिटेड का एकल मुनाफा 30 सितंबर 2014 को समाप्त तिमाही के दौरान 8.72 प्रतिशत बढ़कर 2,436.16 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को 2013-14 की जुलाई से सितंबर की तिमाही के दौरान 2,230.54 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने आज मुंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी एकल आय 14.76 प्रतिशत बढ़कर 9,023.74 करोड़ रुपये हो गयी जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 7,862.53 करोड़ रुपये था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।