देवेंद्र फडणवीस ने नौ मंत्रियों सहित महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली
(MAHARASHTRA, India) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज शाम शपथ ली. फडणवीस के साथ ही नौ मंत्रियों ने शपथ ली, इस शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अवाला कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं, शिवसेना के चीफ उद्धव ठाकरे भी शरीक हुए,

1. विद्या जयप्रकाश ठाकुर- राज्यमंत्री की शपथ ली, बीएमसी में डिप्टी मेयर रही हैं, मुंबई में उत्तर भारतीयों का अहम चेहरा हैं. मुंबई के गोरेगांव से विधायक हैं

2. दिलीप नानदेव कांबले- राज्यमंत्री की शपथ ली, शिवसेना-बीजेपी सरकार में भी राज्य मंत्री रहे हैं, पुणे कैंट विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने हैं, बीजेपी में सचिव पद पर रह चुके हैं

कैबिनेट मंत्री

3. विष्णु रामा सावरा- कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, विक्रमगढ़ से विधायक हैं, पहले भिवंडी ग्रामीण से पांच बार विधायक रहे हैं, महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति के बड़े नेता हैं

4. पंकजा गोपीनाथ मुंडे- कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, दिवंगत बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं, 2009 से लगातार परली से विधायक हैं, पकंजा भी सीएम की कैंडिडेट मानी जाती थीं, एक लोकप्रिय नेता मानी जाती हैं, पंकजा जैसे ही शपथग्रहण के लिए आईं, तालियां बजने लगीं

5. चंद्रकांत बच्चू पाटिल- कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, आरएसएस और एबीवीपी से बीजेपी में आए हैं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं, पश्चिमी महाराष्ट्र के बीजेपी के कद्दावर नेता हैं,

6. प्रकाश मंसुभाई मेहता- कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, 1995 में बीजेपी-शिवसेना सरकार में मंत्री रहे हैं, मुंबई की राजनीति के गुजराती चेहरे हैं, घाटकोपर से विधायक हैं

7. विनोद श्रीधरविजया तावड़े ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, 2002 से लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे, 1999 में मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष रहे, एबीवीपी से बीजेपी में आए, महाराष्ठ विधानपरिषिद में विपक्ष के नेता रहे, पढ़े-लिखे नेता के तौर पर शुमार किए जाते हैं, चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार को जेल भेजने की बात कही थी और खुद को भावी गृह मंत्री के तौर पर पेश किया था,

8. सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, 1995 में शिवसेना-बीजेपी सरकार में मंत्री रहे हैं, विदर्भ के बड़े नेता माने जाते हैं

9. एकनाथ गणपतराव खड़से ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली, नासिक के मुक्ताईनगर से लगातार तीन बार,विधायक बने हैं, कुल छह बार विधायक बन चुके हैं, कद्दावार नेता हैं और सीएम पद नहीं मिलने से नाराज़ भी हुए थे

देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।