शिवसेना ने दिया भाजपा को अल्टीमेटम!
(India)
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के शपथ ग्रहण समारोह में खासी मान मनौव्वल के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल तो हो गए, लेकिन अब उनका कहना है कि बीजेपी गठबंधन पर जल्द कोई फैसला करें।सूत्रों के हवाले से खबर है कि शिवसेना ने बीजेपी को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि बीजेपी विश्वास मत से पहले गठबंधन पर फैसला कर लें। शिवसेना ने चेतावनी दी है कि अगर बीजेपी ऐसा नहीं करती है तो सदन में विश्वास मत के दौरान वह बीजेपी के खिलाफ वोट करेगी।सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना बीजेपी के साथ मंत्रिमंडल में 2 अनुपात 1 का फॉर्मूला चाह रही है और ऐसा नहीं होने की स्थिति में शिवसेना विपक्ष में बैठने की स्थिति के लिए भी तैयार है। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना विधानसभा में नेता विपक्ष के लिए तीन नामों पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल ने पार्टी को विश्वास मत हासिल करने के लिए 15 दिनों का समय दिया है, जो कि 15 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।