समाजवादी पार्टी की ओर से इस बार राज्यसभा के चुनाव में केबिनेट मंत्री आजम खान की पत्नी को टिकट देने की पेशकश की है। वही अमर सिंह का पत्ता काटने के संकेत भी दे दिए। जबकि पिछले काफी समय से अमर सिंह की मुलायम सिंह यादव और अखिलेश से हुई मुलाकात के बाद उनकी टिकट लगभग तय मानी जा रही थी। पार्टी की ओर से हुई पेशकश के बाद पार्टी नेता आजम खान ने सपा सुप्रीमो को धन्यवाद कहते हुए पत्नी के राज्यसभा का पद लेने से इनकार कर दिया। आजम खान की पत्नी डाॅक्टर तंजीन फातिमा ने भी सपा मुखिया मुलायम सिंह का शुक्रिया अदा किया। शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई सपा की संसदीय दल की बैठक में पार्टी ने इटावा के प्रोफेसर रामगोपाल यादव, संभल के जावेद अली, झांसी के चंद्रपाल सिंह यादव, बलिया के नीरज शेखर और लखीमपुर के रवि प्रकाश वर्मा के साथ आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा को राज्ययसभा का प्रत्याशी घोषित किया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।