‘विदेश में स्थित प्राॅपर्टी को बेचकर बकाया रकम चुकाए सहारा’
(India)
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सहारा ग्रुप के चीफ सुब्रत राॅय की विदेश में स्थित प्राॅपर्टी को मार्केट रेग्यूलेहर सेबी ने सुप्रीम कोर्ट से बेचने की अपील की है। राॅय पर निवेशकों की रकम नहीं लौटाने के मामले में आरोप है और मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। सेबी ने सुब्रत रॉय पर आरोप लगाया है कि वो निवशकों की बकाया रकम चुकाने के लिए उनकी विदेश की प्रॉपर्टीज बेचने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। जिसके बाद सेबी सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि इस मामले में वो दखल दे और इन प्रॉपर्टीज को बेचने का इंतजाम करे। गौरतलब है कि रॉय और उनके दो डायरेक्टर्स मार्च से ही जेल में हैं। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश तब दिया था, जब सहारा ग्रुप अपने बॉन्डहोल्डर्स का बकाया चुकाने के लिए सेबी को 24,000 करोड़ रुपये नहीं दे सका। कोर्ट ने कहा था कि वो रॉय और दूसरे लोगों को जमानत पर तभी छोड़ेगी, जब उनका ग्रुप 5,000 करोड़ रुपए नकद और 5,000 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी दे देगा........

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।