नहीं हुआ नीलोफर का असर
(India)
अरब सागर में उठे चक्रवती तूफान ‘नीलोफर’ का जोधपुर संभाग में प्रवेश हो गया है। हालांकि जोधपुर में इसका असर नहीं के बराबर था। शहर में शुक्रवार को धूप नहीं खिली। दिनभर काले घने बादल छाए रहे। तेज बारिश का अंदेशा लगाए लोगों ने बारिश नहीं होने से राहत महसूस की। जयपुर में मौसम केंद्र के निदेशक बीएन विश्नोई ने बताया कि यह चक्रवात करीब एक सप्ताह पहले अरब सागर में उठा था। इसके चलते 29 अक्टूबर से संभाग के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना थी। नीलोफर का पूरे संभाग में आंशिक असर रहा। संभाग भर में कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में आज भी मामूली बारिश और हवाएं चल सकती हैं। जोधपुर शहर में भी दिन भर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। शाम के बाद यह तूफान थम जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।