विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से आज प्रत्याशियों की सूची जारी की जा सकती है। दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक शाम पांच बजे होगी। इसमें प्रदेश नेतृत्व की ओर से सौंपी गयी सूची पर विचार-विमर्श कर मुहर लगायी जायेगी। इससे पहले शनिवार को पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय स्तर के नेताओं ने प्रत्याशियों के नाम को लेकर देर रात तक मंथन किया । बैठक में में भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल थे । पार्टी की ओर से सभी 81 विधानसभा सीटों को लेकर प्रत्याशियों की सूची तैयार की गयी है
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।