भाजपा ने रखा दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य
(India)
चुनावों में लगातार अच्छे प्रदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के बलबूते बीजेपी ने अब 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस नए अभियान की शुरूआत की। साथ ही मोदी ने पुराने कार्यकर्ताओं की मेंबरशिप को भी रिन्यू करने की शुरूआत की है। इसके तहत सबसे पहले मोदी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया। साथ ही उन्होंने अभियान के लिए पार्टी अध्यक्ष का शुक्रिया अदा किया और कहा कि बीजेपी से देश को उम्मीद है। लेकिन अब पार्टी में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी लोग पार्टी के सदस्य हों। इसी के तहत अब अगले पांच महीनों तक देशभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए एक टोल फ्री नंबर की भी शुरूआत की जा रही है। जिसपर फोन कर पार्टी की सदस्यता ली जा सकेगी। आपको बता दें कि इस समय चीन की एक पार्टी में करीब आठ करोड़ सदस्य हैं और वो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी मानी जाती है। जबकि बीजेपी की वर्तमान संख्या करीब साढ़े तीन करोड़ से अधिक है.......

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।