अब किचन गार्डन का सपना होगा साकार,,
(Rajasthan, India) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 नवंबर को बस्सी इलाके के गांव ढिढोल में सेंटर फॉर एक्सीलेंस सेन्टर का लोकार्पण करेंगी। इजरायल के सहयोग से तैयार किए गए सेंटर के लोकार्पण समारोह में बाद सीएम राजे लीची और स्टीबिया के पौधे का पौधारोपण करेंगी। लोकापर्ण समारोह की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सीएम किसानों के लिए बनाये गए प्रशिक्षण केन्द्र और उन्नत किस्म की फसलों का अवलोकन करेंगी। उन्होनें कहा कि राजस्थान सरकार इजरायल के सहयोग से प्रदेश में स्टीबिया और लीची की बंपर पैदावार उत्पन्न करने का प्रयास करेगी....ताकि इसका सीधा लाभ किसानों को मिल सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।