(Rajasthan, India)
अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में जहां आतंकी धमकी ने प्रशासन की नींद उडा दी है। वहीं मेले की रौनक बढ़ने के साथ साथ यहाँ लूटेरो ने भी अपना डेरा जमा लिया है। ये लुटेरे यहाँ आये पशु पालक और व्यापारियों को अपना निशाना बना रहे है। हालांकि मेला शुरू होने के साथ जिला पुलिस ने यहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही थी लेकिन उनके इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे है। यही वजह है कि मेले में आये लोग अब खौफ के साये में जीने पर मजबूर है। पुष्कर मेला अपने आप में विश्व विख्यात मेला है यहाँ हजारो की संख्या में श्रद्धालु और विदेशी सैलानी पहुँच रहे है। जितना बड़ा मेले का स्वरुप है लिहाजा यहाँ की सुरक्षा भी उतनी बड़ी होना लाजमी है। लेकिन मेले के स्वरूप के हिसाब से यहां सुरक्षा नहीं है। मेले में एक और जहाँ पशुपालक लूट की वारदातो के शिकार हो रहे है। आतंकी धमकी के बाद विदेशी सैलानीयो की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।