(DELHI, India)
शहनवाज हुसैन को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने फोन पर मिली धमकी के बाद संसद मार्ग थाने में अज्ञात कॉलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि उस शख्स ने उनको दो बार जान से मारने की धमकी दी है। शहनवाज हुसैन ने बताया कि धमकी देते हुए उस अज्ञात कॉलर ने उनसे कहा है कि वो आजकल बहुत बोल रहे हैं, लेकिन ज्यादा दिनों तक नहीं बोल पाएंगे। साथ ही उसन ये भी कहा कि पीएम मोदी भी उन्हें बचा नहीं पाएंगे। इस अज्ञात शख्स ने पीएम मोदी के बारे में भी काफी कुछ उल्टा सीधा बोला है। वहीं इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने बताया कि हुसैन को ये कॉल दुबई से आई थी। शहनवाज ने पुलिस को बताया कि उन्हें ये धमकी पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में बोलने पर दी गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि उसने उनको गालियां दी और पार्टी छोड़ने को भी कहा है। सूत्रों की माने तो शहनवाज को शनिवार रात साढे 11 बजे ये धमकी भरे कॉल किए गए थे। उस वक्त वो एयरपोर्ट से अपने सरकारी आवास पर जा रहे थे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।