भारत एक ऐजी जगह है जहां आपको हर तरह के रंग देखने को मिल सकते हैं। यहां पर आप कई तरह के एक्सपीरियंस ले सकते है। हर जगह कुछ न कुछ अलग मिलेगा, चाहे वो खाना हो, जगह हो, रीति-रिवाज हो या फिर कल्चर। सब चीज़ें आपको इतना लुभाती हैं कि आपका मन यहां की खूबसूरती से भरता ही नहीं है। आज हम आपको भारत की उन जगहों की यात्रा करा रहे हैं, जो आपने आप में कुछ खास है। तो चलिए, भारत की उन जगहों पर एक नज़र डालें।
1-होड़का गांव, गुजरात
लोकेशन- होड़का, हुज, कच्छ
जिला- मंडला
घुमने के लिए सही समय-अक्टूबर से फरवरी तक
यह गांव गुजरात के कच्छ जिले में है। माना जाता है कि यह गांव लगभग 300 साल पहले बसा। इस गांव का नाम गुजरात शब्द 'होडी' से लिया गया है, जिसका अर्थ है झील। आज के समय में यह गांव गुजरात का सबसे उम्दा और फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। इस गांव में जाने पर आपको गांव के लोगों की ट्रेडिशनल ड्रेसेस, संस्कृति और कला देखकर चकित हो जाएंगे। इस गांव में टूरिस्ट्स के प्रमुख आकर्षण का केंद्र ऊंट की सवारी है। यहां पर आपको प्योर चमड़े का सामान मिल सकता है।
2-बनवासी गांव, कर्नाटक
जगह- बनवासी गांव
राज्य- कर्नाटक
घूमने के लिए सही समय- सितंबर
से मार्च के अंत तक
यह गांव कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में है। यह गांव कंदब राजाओं की प्राचीन राजधानी थी। यहां आपको नक्काशी, चंदन, बढ़ईगीरी, मिट्टी के बर्तन, काला लोहार, टोकरी निर्माण, रंगोली, जूता मरम्मत के क्षेत्र में बेहतरीन कारीगरी देखने को मिलेगी। एक चाइनीज ट्रैवलर के अनुसार, जो 630-644 ईसवी में यहां पर घूमने आया था, उसने लिखा है कि यहां 10,000 से भी ज़्यादा बौद्ध भिक्षु और एक सौ से भी अधिक मठ थे। इस गांव का भ्रमण करने पर आपको पुराने भारत की याद ताजा हो जाएगी
3-समोडे गांव, राजस्थान
जिला-जयपुर
घूमने के लिए सही समय-अक्टूबर से फरवरी तक
उत्तर भारत में जयपुर शहर से 42 किलोमीटर दूर समोडे गांव में आपको भारतीय ग्रामीणों के जीवन, उनकी समृद्ध संस्कृति और कृषि, पशु-पालन की पुरानी परंपराएं देखने को मिलेंगी। यह गांव अपनी हवेलियों, किले और कुशल श्रमिकों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां के लोग बेहद ही संस्कारी और मिलनसार हैं। इस गांव का लुत्फ लेने के लिए आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।