दौसा जिले के बांदीकुई में एसएससी एग्जाम को दौरान नकल करते पकड़ा परीक्षार्थी
(Baswa, Dausa) बांदीकुई में एसएससी की परीक्षा में बैठा एक परिक्षार्थी नकल करते पकडा गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब नकल का तरीका देखा तो पुलिस भी दंग रह गई। हुआ यूं कि बांदीकुई बालिका आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल में एसएससी की परीक्षा का सेंटर आया था। कमरा नम्बर आठ में बैठा परीक्षार्थी दीपक जाट अपनी सीट पर बैठकर परीक्षा पत्र हल कर रहा था। जिस पर अध्यापक महावीर प्रसाद और कमलेश को दीपक जाट पर शक हुआ तो उन्होंने दीपक जाट की तलाशी ली। जिसमें दीपक ने शर्ट में ब्ल्यू टूथ जैसे हाथ से बनाए गए उपकरण से वह नकल कर रहा था, अध्यापकों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अध्यापकों ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। उपकरण को देखकर पुलिस भी दंग रह गई। उपकरण को किसी मोबाइल से कनेक्ट कर अन्य व्यक्ति दीपक को पेपर हल करवा रहा था, पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।