(DELHI, India)
मोदी ने रविवार को ऑल इंडिया रेडियो पर कार्यक्रम "मन की बात" की दूसरी कड़ी में कहा, मुझे एक व्यक्ति का पत्र मिला है, जो इन दिनों जोर पकड़ रही ड्रग्स की समस्या को लेकर है। वादा करता हूं कि अगले कार्यक्रम में मैं इस बारे में बात करूंगा। मोदी ने देशवासियों से ड्रग्स की समस्या से संबंधित ज्यादा से ज्यादा सूचनाएं और जानकारियां साझा करने का आग्रह किया, जिस पर अगले कार्यक्रम में चर्चा की जाएगी। मोदी ने बीते तीन अक्टूबर को रेडियो पर "मन की बात" की पहली कड़ी के तहत लोगों को संबोधित किया था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।