(DELHI, India)
प्रधानमंत्री ने इस हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने ट्विट किया, ‘वाघा सीमा के समीप पाकिस्तान में आतंकवादी हमला हिला देने वाला है।’ उन्होंने लिखा, ‘मैं इस कायरतापूर्ण आतंकवादी कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं।’ गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर वाघा में ध्वजों को नीचे उतारने के लिए नियमित रूप से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की समाप्ति के कुछ ही मिनट बाद हुए विस्फोट में कम से कम 55 लोग मारे गए हैं जिनमें 11 महिलाएं और तीन सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा करीब 200 लोग घायल हुए हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।