(MAHARASHTRA, India)
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में कहा, ‘इन हत्याओं के परिणामस्वरूप एक तरफ लोगों के बीच बहुत ज्यादा गुस्सा है और दूसरी तरफ नक्सलियों ने एक बार फिर से धमकी देना शुरू कर दिया है। पूर्व गृहमंत्री आर आर पाटिल ने पहली बार इस नक्सल संबंध पर प्रकाश डाला था। नयी सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जावखेड़ा हत्याकांड स्वार्थी नेताओं और नक्सलियों के लिए हिंसा फैलाने का एक हथियार नहीं बने।’ इसमें कहा गया है कि नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस वीभत्स और अमानवीय कार्य के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शिवसेना ने कहा, ‘यह बात सही है कि फडणवीस ने अभी हाल में राज्य की बागडोर संभाली है। इन हत्याओं ने लोगों को भावानात्मक रूप से प्रभावित किया है। यह बहुत ही आवश्यक है कि उनकी सरकार तुरंत कड़े कदम उठाए। इस अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।