झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पहली सूची के बाद प्रत्याशी पहुंचे विधानसभा क्षेत्र
(JHARKHAND, India) झारखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में उठापटक तेज हो गई है। कहीं राजनैतिक पार्टियां बैठकें कर जीत के समीकरण जुटाने में लगी है तो कहीं पार्टी उम्मीवारों को लेकर घोषणाएं करने में जुटी है। कांग्रेस की ओर से पहली लिस्ट जारी होने के बाद धनबाद विधानसभा से तत्कालीन विधायक और वर्तमान उम्मीदवार मन्नान मलिक ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। और अपनी आगामी रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने धनबाद में पार्टी के विस्तार पर भी चर्चा की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मन्नान मलिक का धनबाद पहुंचने पर शानदार स्वागत भी किया। मन्नान मलिक ने इस दौरान देश में मोदी लहर की बात भी सिरे से नकार दी.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।