(DELHI, India)
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज दिल्ली में है । इस दौरान मांझी आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर बिजली परियोजनाओं खासकर ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे । बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के प्रोजेक्ट पर राशि के अभाव का असर नहीं पड़े, इस संबंध में बातचीत होने की संभावना है. इसके अलावा केंद्रीय सेक्टर से बिहार को पावर उपलब्धता बढ़ाने की भी मांग रखेंगे. गौरतलब है कि बाढ़ एनटीपीसी में सभी तैयारी पूरी होने के बाद कॉमर्शियल उत्पादन को हरी झंडी नहीं मिल रही है. इसके उद्घाटन के साथ ही बिहार को 330 मेगावाट बिजली मिलेगी. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को बाढ़ एनटीपीसी का उद्घाटन करना है. सीएम उनसे मिल कर बाढ़ एनटीपीसी पर चर्चा करेंगे. इसके अतिरिक्त राज्य में नये पावर प्लांट को लेकर भी बातचीत होगी. सीएम के साथ ऊर्जा सचिव प्रत्यय अमृत भी गये हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।