(JHARKHAND, India)
भाजपा ने 63 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें छह महिला उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाया गया है. उम्मीदवारों की सूची में युवाओं को प्राथमिकता दी गयी है । 45 वर्ष से कम उम्र के 35 लोगों को टिकट दिया गया है । दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद सूची जारी की गयी। रांची विधानसभा से सीपी सिंह और हटिया से सीमा शर्मा को मैदान में उतारा गया है । कांके विधायक रामचंद्र बैठा की जगह जीतू चरण राम को उम्मीदवार बनाया गया है। डालटेनगंज से मनोज सिंह,छत्तरपुर से राधाकृष्ण किशोर, मनिका से हरेकृष्ण सिंह, पांकी से अमित तिवारी को टिकट दिया गया है ।पार्टी ने सिल्ली, रामगढ़, चंदनक्यारी, जुगसलाई और लोहरदगा में उम्मीदवार नहीं दिये हैं। अभी आजसू के साथ गंठबंधन के आसार बरकरार हैं. सुदेश महतो दिल्ली में आला नेताओं से बातचीत कर रहे हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।