बीजेपी के प्रस्ताव पर शिवसेना आज ले सकती है फेसला
(India)
महाराष्ट्र बीजेपी सरकार में शिवसेना के शामिल होगी या नहीं इसपर आज तस्वीर साफ हो जाने के कयास हैं. हां ना के बीच शिवसेना और बीजेपी के बीच बातचीत लगातार जारी है. महाराष्ट्र में सरकार में शामिल होने के बीजेपी के प्रस्ताव पर शिवसेना आज फैसला ले सकती है. फैसला लेने से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने सभी 63 विधायकों के साथ आज लोनावला में अपनी कुल देवी एकवीरा देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं. गौरतलब है कि ठाकरे परिवार हर बड़ा फैसला लेने से पहले एकवीरा देवी के दर्शन करता है. गौरतलब है कि आरती के बाद उद्धव ठाकरे मीडिया से बात करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि सरकार में शामिल होने के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे अपना रुख साफ कर सकते हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।