राज्यसभा के लिए सपा उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
(India)

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन एसपी प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। सुबह विधानभवन में सबसे पहले एसपी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया... इसके बाद नीरज शेखर, आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा, डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, लखीमपुर खीरी के पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा और संभल के जावेद अली खान ने नामांकन पत्र भरा... पर्चा भरने के बाद एसपी महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि एसपी के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं... संसद के उच्च सदन में उनके पहुंचने से राज्यसभा में अब हमारी संख्या 15 हो जाएगी.. ऐसे में वे और बेहतर तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगे...

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।