भीलवाड़ा के बिजौलियां में कार में मिली व्यवसायी की लाश,,
(Beejoliya, Bhilwara) बिजौलियां क्षेत्र के माजी सा खेड़ा मे एक कार में खून से सनी किराणा व्यवसायी की लाश मिलने से क्षेत्रवासियो मे दहशत ओर आक्रोश है। विरोध में धाकड़ समाज और व्यवसायियों की ओर से बिजौलियां बंद करवाया गया हे। वहीं पुलिस प्रारंभिक जांच के दौरान घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी और एफएसएन टीम और डाॅग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।