नशाखोरी रोकने के लिए PM मोदी ने जनता से मांगे सुझाव
(DELHI, India) प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी रिपीट जारी विज्ञप्ति के अनुसार मोदी ने कहा है, ‘ ‘मन की बात’ कार्यक्रम की पिछली कड़ी के दौरान, मैंने नशाखोरी के बारे में कई मित्रों द्वारा मुझे पत्र लिखे जाने का जिक्र किया था। मैंने कहा था कि इस मुद्दे को अगले कार्यक्रम में उठाउंगा। मैं आपको नशाखोरी की बुराई को कम करने के संबंध में सुझाव भेजने के लिए आमंत्रित करता हूं।’ उन्होंने कहा, अगर आप इस क्षेत्र में (नशाखोरी की लत छुड़ाने में) काम करते हैं तो कृपया अपने अनुभव मुझे भेजिए। मैं इस क्षेत्र में काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों से भी उनके अनुभव साझा करने का आग्रह करता हूं। इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो को जानना अच्छा अनुभव होगा। मोदी ने कहा, ‘अगर आपके निजी अनुभव है जिन्हें आप सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करना चाहते हैं तो कृपया मुझे सीधे ‘हैशटैग मन की बात’ पर भेजें उन्होंने ‘माईगव आपेन फोरम’ पर लोगों से अपने अनुभव और सुझाव साझा करने को कहा है। मोदी ने दो नवंबर को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अभिषेक पारिख नामक व्यक्ति की ओर से आई चिट्ठी का जिक्र किया था जिसमें कहा गया था कि हमारी युवा पीढ़ी में बहुत तेज़ी से नशे का सेवन, ड्रग की तरफ झुकाव बढ रहा है और वह इस विषय पर ‘मन की बात’ में अवश्य चर्चा करें। उन्होंने कहा था, ‘मैं उनकी पीड़ा से सहमत हूं। मैं अगली मन की बात जब करूंगा, मैं ये नशाखोरी, ये ड्रग्ज़, ये ड्रग माफिया और उसके कारण भारत के युवा धन को कितना बड़ा संकट आ सकता है, उसकी चर्चा जरूर करूंगा।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।