केजरीवाल बनाम जगदीशमुखी मुकाबला बनाने में जुटी आम आदमी पार्टी
(India)
दिल्ली में विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ होते ही सियासी दांव-पेंच का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली में विधानसभा भंग होने की सिफारिश के एक दिन बाद पहला दांव आम आदमी पार्टी ने चला। आप ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर पसोपेश में फंसी बीजेपी की यह कमजोर नस पकड़ी है। सीएम कैंडिडेट घोषित न करने के बीजेपी के ऐलान पर आप ने दिल्ली की चुनावी जंग को अरविंद केजरीवाल बनाम जगदीश मुखी करार दिया है। ऐसा करके आप ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। वो मोदी को सीधे-सीधे निशाना बनाने से बच रही है, वहीं उसने दिल्ली में सीएम के चेहरे की कमी से जूझ रही बीजेपी को प्रेशर में भी ला दिया है। वहीं आप की तरफ से पैदा की गई इस हलचल पर जगदीशमुखी ने कहा कि ये बड़ी हास्यास्पद स्थिति है कि केजरीवाल भाजपा में न होकर भी इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।