शिवसेना ने दी बीजेपी को 8 नवंबर तक की डेडलाइन
(India)
शिवसेना ने बीजेपी को 8 नवंबर तक की डेडलाइन दी है। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना ने पूछा है कि बीजेपी 8 नवंबर तक बता दे कि वो उसका साथ चाहती है या नहीं। बीजेपी शिवसेना को 4 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री पद देने के लिए तैयार है। लेकिन शिवसेना उप मुख्यमंत्री के साथ साथ 10 मंत्री पद चाहती है। इनमें से 5 कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग भी है। और अगर उप मुख्यमंत्री पद नहीं बनाया गया तो शिवसेना ने 12 मंत्री पद की मांग रखी है। इसी को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन पाई है। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी से कहा है कि अगर शिवसेना के मंत्रियों ने 8 नवंबर तक शपथ नहीं ली तो उनकी पार्टी विपक्ष में बैठेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।