हरियाणा विधानसभा में गूंजा वाड्रा लैंड डील का मुद्दा
(India)
देशभर में सुर्खियां बटोर रहा रॉबर्ट वाड्रा लैंड डील का मुद्दा मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में भी गूंजा। इस मुद्दे पर जहां विपक्षी कांग्रेस व आईएनएलडी में तीखी बहस हुई। कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए मुकाबला किया और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां तक कहा कि वह जांच के लिए तैयार हैं। मुद्दे को सदन में नेता विपक्ष अभय सिंह चैटाला ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उठाया। चैटाला ने सरकार पर सदन में जांच के लिए दबाव बनाते हुए पूर्व सरकार के दौरान जमीन सौदों पर सवालिया निशान लगाए। चैटाला ने पूर्व कांग्रेसी सरकार ने वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट को लाभ देने फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीएजी तक इस बात पर मोहर लगा चुका है कि 44 करोड़ का यह लाभ गलत ढंग से पहुंचाया गया है। उन्होंने सरकार को भी इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश की और कहा कि संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा कल तक मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की बात कह रहे थे जबकि अनिल विज ने भी जांच की बात कही थी। सरकार को साफ करना चाहिए कि आखिर वह जांच करवाएगी तो किस एजेंसी से करवाएगी। इस दौरान चैटाला ने मानेसर, कुंडली और एसईजेड के नाम पर अलॉट की गई जमीनों का भी विस्तृत ब्योरा सदन के पटल पर रख इन मामलों में भी जांच की मांग की। इस पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा चर्चा राज्यपाल के अभिभाषण पर हो रही है जबकि सरकार अपने एक-एक वादे पर कायम हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।