भाजपा सांसद और हिन्दुत्व का कट्टर चेहरा योगी आदित्यनाथ अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं. वे हाल ही में गोरक्षपीठ के महंत भी बने हैं. मीडिया में अक्सर उनके बयानों पर सुर्खियां बनती रहती हैं. इसी के चलते योगी आदित्य ने एक और विवादित बयान दिया है. योगी ने यूपी कैबिनेट के मंत्री आजम खान के उस बयान के ऊपर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें आजम ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी. योगी ने आजम के बारे कहा कि आजम खान की बात को पता नहीं क्यों गंभीरता से मीडिया ले लेता है. मुझे लगता है आजम खान समाजवादी पार्टी का वो कौआ है, जहां उसको बैठना है, वहां उस पेड़ को सूखना ही सूखना है. इसलिए उसे बहुत गंभीरता नहीं देनी चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।